मुरहू प्रखंड परिसर में दीदी कैफे का उद्घाटन प्रमुख,उप प्रमुख ने संयुक्त रूप से किया

खूंटी: मुरहू प्रखंड परिसर में दीदी कैफे” का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुरहू के उप प्रमुख अरुण कुमार साबू ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कैफे के संचालन से दीदी समूह को रोजगार का सशक्त अवसर मिलेगा तथा प्रखंड परिसर में स्वच्छ एवं स्वादिष्ट भोजन, नाश्ता और जलपान की सुविधा उपलब्ध होगी।
कार्यक्रम में मुरहू की जिला परिषद सदस्य पश्चिमी नेलानी देमता, मुरहू प्रमुख एलिस ओड़ेया , उप प्रमुख अरुण कुमार साबू, प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार सिन्हा, अंचलाधिकारी शंकर विद्यार्थी, प्रखंड के मुखियागण, अभियंता एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
उप प्रमुख अरुण कुमार साबू ने कहा कि प्रखंड परिसर में कैफे खुलने से आम लोगों को स्वच्छ भोजन उपलब्ध होगा और दीदी समूह की आमदनी में भी वृद्धि होगी।
वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दीदियों के लिए एक सुंदर एवं सुनहरा रोजगार अवसर प्रदान किया गया है
जिला परिषद सदस्य श्रीमती नेलानी देमता ने बताया कि इस सुंदर किचन से दीदियों को रोजगार की अच्छी पहल उपलब्ध कराने की प्रखण्ड की सोच है ।साथ ही दीदियों से जिला परिषद ने कहा ही कि लोगो को साफ परिसर के साथ साफ और स्वच्छ भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *