रांची में बवाल मामले में डीजीपी, एडीजी, डीसी और एसएसपी राजभवन तलब

रांची। राजभवन ने शुक्रवार को राजधानी रांची में हुए बवाल को लेकर गंभीर है। राज्यपाल रमेश बैस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। अब राज्यपाल ने इस मामले को लेकर डीजीपी नीरज सिन्हा, एडीजी ऑपरेशन, रांची डीसी और रांची एसएसपी को तलब किया। जानकारी के अनुसार राज्यपाल ने इन सभी अधिकारियों से पूरे घटना क्रम की जानकारी ली है। राजभवन यह भी जानना चाह रहा है कि अब तक इस मामले में क्या कार्रवाई हुई है। इससे पहले भी राजभवन ने डीजीपी को फोन कर घटना में शामिल लोगों को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था। वहीं राज्यपाल रमेश बैस ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी फोन कर घटना की जानकारी ली थी। इधर गृह मंत्रालय ने भी राज्य सरकार से पूरे प्रकरण पर जानकारी मांगी है। वहीं राज्य सरकार ने इस मामले में उच्च स्तरीय कमेटी गठित की है। कमेटी को सात दिनों के अंदर रिर्पोट सौंपना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *