देवघर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, पहली सोमवार को एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

देवघर: सावन की पहली सोमवारी को देवघर में भक्तों का सैलाब उमड़ा। एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भोले बाबा पर जलापर्ण किया। अहले सुबह से ही सुबह भक्तों की कतार दस किलोमीटर पहुंच गयी थी। सुबह से जलापर्ण जारी है। अरघा से जलार्पण की व्यवस्था की गई है। होती है। इसमें एक साथ दस से अधिक लोग जलार्पण करते हैं। इस व्यवस्था में लंबी कतार से बचने का मौका मिलता है और आसानी से जल चढ़ जाता है। दो डीआइजी और 30 डीएसपी स्तर के पदाधिकारी व 200 दंडाधिकारी मेला की कमान संभाले हुए हैं। भीड़ को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में है। तीन पालियों में दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। एसपी सुभाष चंद्र जाट लगातार रूटलाइन में हैं और अधिकारियों को जिम्मेदारी बता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *