मुरहू प्रखंड के उप प्रमुख अरुण साबू ने प्रखंड वासियों को ईद की दी शुभकामनाएं..

खूंटी: मुरहू प्रखंड के उप प्रमुख अरुण साबू ने ईद के पावन अवसर पर प्रखंड एवं जिले के समस्त मुस्लिम समुदाय को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ईद आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का पर्व है, जो समाज को एकता के सूत्र में बांधता है। उन्होंने बताया कि मुरहू प्रखंड सहित जिले के विभिन्न मुस्लिम समाजों द्वारा इस पर्व पर उन्हें आमंत्रित किया जाता है, जिससे आपसी संबंध और भी मजबूत होते हैं।
श्री साबू ने कहा कि वे हमेशा से मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ मिलकर त्योहारों में भाग लेते रहे हैं और उनके घर जाकर व्यक्तिगत रूप से शुभकामनाएं भी देते हैं। इससे समाज में भाईचारा और प्रेम की भावना और प्रगाढ़ होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *