विशेष अभियान दिवस पर विभिन्न मतदान केंद्रों का उप निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

रांची : मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2023 के विशेष अभियान दिवस पर रविवार को मेरी मड़की, उप निर्वाचन पदाधिकारी, राँची द्वारा विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
उप निर्वाचन पदाधिकारी रांची श्रीमती मेरी मड़की द्वारा खिजरी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र संख्या 226, 227, 228, 229 राजकीय मध्य विद्यालय, बुनियादी नामकुम, मतदान केन्द्र संख्या 236, 237 उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, चायबगान, मतदान केन्द्र संख्या 239, 240, 241 प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय, चायबगान, मतदान केन्द्र संख्या 214, 215 राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामपुर, मतदान केन्द्र संख्या 220, 221, राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिदरौल, मतदान केन्द्र संख्या 219 राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय जामचुआ, मतदान केन्द्र संख्या 222, सामुदायिक भवन टाँगरटोली, मतदान केन्द्र संख्या 223 आँगनबाड़ी केन्द्र सिन्दवारटोली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ उपस्थित थे। जिन्हें उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *