उप विकास आयुक्त ने मुरहू प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का किया निरीक्षण

खूंटी: उप विकास आयुक्त नितीश कुमार ने शनिवार को मुरहू प्रखंड अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में क्रियान्वित योजनाओं का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति से अवगत हुए। इस दौरान उप विकास आयुक्त ने मनरेगा से संबंधित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओ का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिये गए।
इसके अलावे उप विकास आयुक्त द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों से मिलकर आवास को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही मनरेगा के तहत तालाब निर्माण योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, सिंचाई कूप आदि योजनाओं का निरीक्षण किया गया। मौके पर मौजूद सम्बन्धित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया, ताकि सभी कार्यो को ससमय गुणवत्तापुर्ण तरीके से पूर्ण किया जा सके।
मौके पर उप विकास आयुक्त ने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी व अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों की समस्याओं का ससमय निराकरण किया जाना आवश्यक है। उन्होंने निर्देशित किया कि लगातार क्षेत्र भ्रमण कर क्रियान्वित योजनाओं की प्रगति सुनिश्चित की जाय।
निरीक्षण के क्रम में उपरोक्त के अलावा प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, संबंधित  पंचायत के कनीय अभियंता ,पंचायत सेवक एवं रोज़गार सेवक आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *