हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ11को11बजे भाजपा सचिवालय का घेराव कर उलगुलान करेगी:दीपक प्रकाश

रांची: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर हमला बोला है।

साथ ही 11अप्रैल11बजे झारखंड मंत्रालय घेराव के माध्यम से उलगुलान करने की बात कही है। वे सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य की साढ़े तीन करोड़ जनता आज पूरी तरह से हेमंत सोरेन सरकार से त्रस्त है और सीएम सहित उनके तमाम मंत्री मस्त हैं। भाजपा इसके खिलाफ लगातार आंदोलन कर रही है। हम सब लोगों ने प्रोजेक्ट बिल्डिंग जहां सीएम हेमंत सोरेन और उसके मंत्री, अधिकारी बैठकर जनविरोधी नीतियों पर निर्णय लेते हैं,गलत हुक्मों का पालन करते हैं। उसके खिलाफ भाजपा 11को उलगुलाल करने का फैसला लिया है। इस घेराव कार्यक्रम में झारखंड की जनता का महत्वपूर्ण योगदान होगा।
श्री प्रकाश ने कहा कि धोती साड़ी और नौजवानों को सब्सिडी में पेट्रोल योजना का क्या हुआ। इसमें कितने लोग लाभान्वित हुए,इसे सीएम को सार्वजनिक करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सचिवालय घेराव कार्यक्रम से हेमंत सोरेन सरकार घबराई हुई है। भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकाया जा रहा है। धनबाद और खूंटी के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ आंदोलन में आने वाले बस मालिकों को भी धमकाया जा रहा है। लेकिन इससे भाजपा डरने वाली नहीं है।11अप्रैल सचिवालय घेराव के माध्यम से हेमंत सोरेन सरकार की असली चेहरे को लाने का काम इस आंदोलन से किया जायेगा।
इस प्रेसवार्ता में अशोक बड़ाई,पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *