11 जनवरी को मोराबादी मैदान कुरमी आक्रोश महारैली, कुरमी विकास मोर्चा की बैठक में फैसला

रांची : स्थान कैला महतो चौक रिंग रोड में रविवार को कुरमी विकास मोर्चा के बैनर तले बैठक जिला सचिव दिनेश महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन कुरमी विकास युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजकुमार महतो ने किया।

बैठक में 11जनवरी 2026 को कुरमी आक्रोश महारैली स्थान मोराबादी मैदान रांची की तैयारी पर विचार किया गया एवं कुरमी विकास मोर्चा कांके प्रखंड पश्चिमी का विस्तार किया गया। जिसमें सर्व सहमति से कांके प्रखंड पश्चिमी के अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो, ग्राम पंचायत गागी, महासचिव रंजीत कुमार महतो, ग्राम जंगल टोली मारवा, कोषाध्यक्ष सुमित कुमार महतो ग्राम गागी, उपाध्यक्ष सहजनाथ महतो सुकुरहुटू गोसाई टोली, अजय कुमार महतो ग्राम टंगटंग टोली, सुरेन्द्र महतो गागी, संदीप महतो जंगल टोली मारवा, सचिव पवन कुमार महतो ग्राम मारवा, मीडिया प्रभारी अभिषेक कुमार महतो जी,संरक्षक रंजीत कुमार अनुज, जय प्रकाश महतो, ओम प्रकाश महतो बनाए गए।

बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर कुरमी विकास मोर्चा के केंद्रीय प्रधान महासचिव आदरणीय राजेंद्र महतो जी, विशिष्ट अतिथि के तौर पर केंद्रीय कोषाध्यक्ष अनिल महतो, रंजीत कुमार अनुज, जिला उपाध्यक्ष रबीता देवी, लालो देवी, मनोज महतो, गोविंदा महतो, ब्रजलाल महतो, पंकज महतो, ओम प्रकाश महतो, प्रभात भूषण, निर्मल कुमार महतो, कर्नल नन्दलाल महतो, सानू कुमार, अर्जुन बल्लू, सुनील महतो, समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे

बैठक में राजकुमार महतो ने कहा कि अपने समाज के हक अधिकार के लिए रात दिन एक देना है, समाज का संवैधानिक अधिकार है इसे हम लेकर रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *