बीएसएल में सतर्कता जागरूकता के तहत वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

बोकारो : बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा बोकारो प्राइवेट आईटीआई, में सामूहिक सतर्कता व्यक्तिगत ईमानदारी से अधिक प्रभावशाली है विषय पर एक वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सतर्कता जागरूकता सप्ताह के उपलक्ष्य में चल रहे तीन माह के निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 17 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने विचारों के माध्यम से सामूहिक सतर्कता तथा व्यक्तिगत ईमानदारी के महत्व पर प्रभावशाली तर्क प्रस्तुत किए। इस अवसर पर दिव्यांशु पंत, सहायक महाप्रबंधक (सतर्कता), पंकज कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक (सतर्कता) तथा तनु प्रिया, वरिष्ठ प्रबंधक (एमएम- मार्केटिंग) उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता का मूल्यांकन तनु प्रिया एवं एस.बी. वी. पांडेय, प्राचार्य (बीपीआईटीआई) द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अमन राज, द्वितीय पुरस्कार सुहाना परवीन, तृतीय पुरस्कार रोहित कुमार तथा सांत्वना पुरस्कार रितेश शुक्ला को प्रदान किया गया. कार्यक्रम का सञ्चालन एस. बी. वी. पांडेय, प्राचार्य (बीपीआईटीआई) द्वारा एवं धन्यवाद ज्ञापन नीरज कुमार पांडेय के द्वारा किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने विद्यार्थियों को अपने जीवन में सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के मूल्यों को अपनाने तथा सतर्कता को एक सामूहिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने की प्रेरणा दी. विद्यालय प्रशासन एवं उपस्थित अधिकारियों ने इस पहल की सराहना की और इसे युवाओं में नैतिकता, जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया। विजेता विद्यार्थियों को सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *