चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति भूमि पूजन का आयोजन

रांची: आषाढ़ शुक्ल द्वितीया रथ यात्रा के दिन विगत कई वर्षों से राजधानी रांची शहर का बहुत चर्चित दुर्गा उत्सव का आयोजन करने वाली संस्था चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति अपनी पूजा प्रांगण के समीप पारंपरिक एवं विधि विधान से भूमि पूजन के साथ पंडाल निर्माण का शुभारंभ किया गया।

इस भूमि पूजन कार्यक्रम में चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के संस्थापक सदस्य अध्यक्ष, पदाधिकारी सहित सभी श्रद्धालु उपस्थित रहे। गौरतलब है कि चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति 2025 का पूजा पंडाल इस पर फिर से थीम पर आधारित होगा।

विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन नवरात्र के दौरान होना है। साथ ही पूजा के दौरान सुरक्षा के खास इंतजाम किए जाएंगे थीम आधारित लाइटिंग भी मां भवानी के भक्तों को खासा आकर्षित करेगा। भूमि पूजन कार्यक्रम के उपरांत चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष ने बताया कि मानव जीवन भ्रूण से लेकर अस्थि विसर्जन तक का प्रारूप चित्रण पूजा पंडाल में प्रदर्शित की जाएगी। समिति की ओर से विगत कई वर्षों से सनातन संस्कृति को वर्तमान समय में जागृत करने का प्रयास किया जाता आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *