बोकारो स्टील प्लांट में कार्यरत ठेका मजदूर का निधन
बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट के बीएफ 5 कास्ट हाउस नंबर 9 में अतुल कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधीन कार्यरत 37 वर्षीय मैकेनिकल ठेका मजदूर बिनय कुमार कार्य के दौरान अनियंत्रित होकर स्लैग के नाले में गिर गया, जिससे वह काफी झुलस गया है। हादसे की खबर लगते ही उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच कर घायल मजदूर को प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो जनरल हॉस्पिटल में इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है ,मिली जानकारी के अनुसार इलाज के दौरान ठेका मजदूर बिनय कुमार का निधन हो गया ।बीएसएल प्लांट ने इस दुख की घड़ी में मृतक विनय के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के आश्रित को 15 दिनों के अंदर सारी देय राशि देने का साथ ही मृतक के परिजन को स्थाई नियोजन देने का लिखित पत्र दिया ।



