केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा
नई दिल्लीः केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। सूत्रों के मुताबिक सरकार ने उनके महंगाई भत्ते में तीन फीसदी बढ़ोतरी का फैसला किया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की आज हुई बैठक में इसे मंजूरी दी गई। इसके साथ ही केंद्रीय कर्मचारियों का डीए अब 31 फीसदी से बढ़कर 34 फीसदी हो गया है। इससे एक करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा होगा। यह एक जनवरी 2022 से लागू होगा। इससे 47.68 लाख कर्मचारी और 68.62 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा। सरकार के इस फैसले से सरकारी खजाने पर हर साल 9544.50 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा।