ट्रांसजेंडर मतदाताओं को डीसी ने फूल देकर सम्मानित किया

रांची: उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा ने शनिवार को नूर नगर पुरानी रांची में पहुंच कर ट्रांसजेंडर मतदाताओं को फूल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें मतदान करने के अपील की गई। सभी ने मतदान करने का भरोसा दिया।
इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी दीपक कुमार दूबे एवं उप-निर्वाचन पदाधिकारी बिवेक सुमन, सम्बंधित बी.एल.ओ. एवं अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।
उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा द्वारा ट्रांसजेंडर मतदाताओं को जागरूक करते हुए मतदान के महत्वपूर्ण बातों से अवगत कराया गया एवं जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नही है, उन्हें उपायुक्त रांची द्वारा हाथों हाथ फॉर्म-6 दिया गया और जिनका नाम अन्य जिलों एवं अन्य राज्यों में दर्ज है, उन्हें फॉर्म-8 दिया गया एवं सम्बंधित बी.एल.ओ. को निर्देश देते हुए कहा की जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नही है या अन्य जगह मतदान करते है, उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ने को कहा गया।
उपायुक्त ने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा की भारत देश के गणतंत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सभी मतदाता मतदान जरूर करें। साथ में सम्बंधित अधिकारी से कहा की किसी भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची में जरूर दर्ज हो, किसी का नाम छूटे नही। सभी का मतदान पहचान पत्र उन्हें ससमय मिलें यह सुनिश्चित करें। उन्होंने जोर देते हुए कहा की देश के निर्माण में हर वोट बहुत ही महत्वपूर्ण है।
आपको जानकारी हो की उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा द्वारा लगातार विभिन्न तबकों में जा कर लोगों को मतदान के लिए प्रोत्साहित कर रहें है, जिसमें दिव्यांग, वृद्ध, ट्रांसजेंडर, अन्य मतदाताओं से मिल कर उन्हें मतदान करने का अनुरोध कर रहें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *