जनसेवा के प्रति समर्पित सांसद कालीचरण मुंडा का निरंतर जनता दरबार

गणादेश,खूंटी : जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाले सांसद कालीचरण मुंडा प्रतिदिन अपने आवासीय कार्यालय में जनता दरबार लगाकर आम लोगों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुनते हैं। ग्रामीण, मजदूर, किसान, छात्र, महिलाएं, व्यापारी और बुजुर्ग बड़ी संख्या में पहुंचते हैं, क्योंकि उन्हें विश्वास है कि सांसद मुंडा किसी भी मुद्दे की उपेक्षा नहीं करते।

जनता दरबार में समस्या सुनते ही सांसद संबंधित विभागों के अधिकारियों को सीधे फोन कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश देते हैं। उनकी यह त्वरित कार्यशैली, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचायक है। कई बार समस्याओं का समाधान स्थल पर ही या बहुत कम समय में हो जाता है, जिससे लोगों के चेहरे पर संतोष और राहत झलकती है।

जनता दरबार में आने वाले लोगों का कहना है कि सांसद मुंडा ऐसे जनप्रतिनिधि हैं, जो हर समस्या को अपनी समस्या समझकर समाधान में जुट जाते हैं। उनके सरल स्वभाव, जनहित के प्रति समर्पण और तत्परता ने उन्हें आम जनता के दिलों में विशेष स्थान दिलाया है।

सांसद कार्यालय के अनुसार, जनता दरबार आगे भी प्रतिदिन जारी रहेगा, ताकि हर नागरिक बिना किसी बाधा के सांसद से मिलकर अपनी बात रख सके। सांसद मुंडा का कहना है कि जनता की सेवा ही मेरा धर्म और कर्तव्य है, और इसके लिए मैं हमेशा उपलब्ध हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *