केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तभी संविधान सुरक्षित: राहुल गांधी

चाईबासा: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को चाईबासा में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी जोबा माझी के लिए चुनाव प्रचार किया। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यदि केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तभी संविधान सुरक्षित बच सकता है। एनडीए भारतीय संविधान को बदलना चाहती है। कांग्रेस इसे कभी भी होने नहीं देगी।
राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार देश के करोड़ों महिलाओं को लखपति बनाना चाहती है। हर परिवार से गरीब महिला को उसके खाते में साल में एक लाख रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा पढ़े लिखे बेरोजगार युवाओं को नौकरी देगी। डिप्लोमा होल्डर्स युवाओं को सरकार बनते ही पहली नौकरी देंगे।
किसानों का कर्जा माफ किया जायेगा। किसानों को एमएसपी कानून बनाएंगे।
मनरेगा मजदूरों को चार सौ रुपए मिलेंगे।
आशा और आंगनबाड़ी की आमदनी डबल की जायेगी। पब्लिक सेक्टर यूनिट में ठीकेदारी प्रथा खत्म करेंगे।नौकरी परमानेंट करेंगे। आरक्षण को पचास प्रतिशत से अधिक करेंगे।
उन्होंने कहा कि हमने पेशा कानून,जमीन अधिग्रहण बिल लाए सभी को बीजेपी ने कमजोर कर दिया।
राहुल गांधी ने कहा कियह चुनाव आदिवासियों,दलितों,पिछड़ों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। इसमें हमलोग संविधान की रक्षा कर रहे हैं। बीजेपी इसकी आवाज को बंद करना चाहती है।
संविधान यदि मिट जायेगा तो आदिवासी कही भी नहीं रहेंगे।
उन्होंने कहा कि अडानी की नजर आपके जल,जंगल और जमीन पर नजर है।।
नरेंद्र मोदी उनके साथ है।
जल,जमीन और जंगल यह सबसे पहले आपका था। इसलिए इसपर सबसे पहले आपको अधिकार मिलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में जो धन है उस पर भी सभी को अधिकार मिलना चाहिए।
उन्होंने मीडिया पर भी तंज कसा कहा अंबानी की शादी की फोटो दिखा देंगे लेकिन आदिवासियों के साथ हुए दर्द कभी नहीं दिखाएंगे। न्यूज चैनल में एक भी आदिवासी एंकर नहीं है।
एक आदिवासी सीएम को बीजेपी में जेल में डाला है।
हेमंत सोरेन छूटेगा,
हिंदुस्तान की सरकार को 90लोग आईएएस चलते हैं। हिंदुस्तान की सरकार यदि बजट की राशि एक सौ रुपए खर्च करती है तो आदिवासी को दस पैसे मिलते हैं।
बीजेपी आपको वन वासी कहते हैं जो अपमानजनक शब्द है। जबकि कांग्रेस आपको आदिवासी कहती है।
हम चाहते हैं कि आदिवासी युवा आगे बढ़े,डॉक्टर,इंजिनियर बने।
कुछ ही दिनों में बीजेपी सारे जंगल को अडानी को दे देंगे और अडानी जंगल खत्म करने की योजना है। जब जगल नहीं रहेगा तो आदिवासियों का अस्तित्व खत्म हो जायेगा।
दस साल में नरेंद्र मोदी ने 22लोगों को फायदा पहुंचाया है।
वहीं सीएम चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड सहित पूरे देश में इंडिया गठबंधन की लहर है। झारखंड की जनता इस बार इंडिया गठबंधन को सभी 14 सीटें देने वाली है। इस अवसर पर झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर,राजेश ठाकुर सहित कई कांग्रेस के नेताओं ने संबोधित किया।
चुनावी सभा में धन्यवाद ज्ञापन कल्पना सोरेन ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *