बिहार में कांग्रेस का भारत जोड़ो यात्रा बांका जिले से प्रारंभ होकर बोधगया में समापन होगा: जयराम रमेश

बांका : कांग्रेस का भारत जोड़ो यात्रा बिहार के बांका जिले से प्रारंभ होगा।बांका से शुरू होकर बोधगया में समाप्त होगी। इस दौरान ये यात्रा राज्य के 17 जिलों से होकर गुजरेगी और लगभग 1200 KM की दूरी तय करेगी। हालांकि इस यात्रा में राहुल गांधी शामिल नहीं होंगे। इसकी जानकारी रविवार को कांग्रेस के सीनियर लीडर जयराम रमेश और दिग्विजय सिंह ने पटना के सदाकत आश्रम में प्रेस कांफ्रेंस कर दी। इससे पहले उन्होंने यहां राज्य भर के कार्यकर्ताओं के साथ इस यात्रा पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि बिहार की भारत जोड़ो यात्रा में प्रदेश नेतृत्व के सभी नेता तो शामिल होंगे ही, इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी आएंगे।

जयराम रमेश ने बताया कि कांग्रेस की मुख्य भारत जोड़ो यात्रा लगभग 55% तक की दूरी तय कर ली है। 67 दिनों में ये यात्रा 5 राज्यों के 27 जिलों से गुजरी है। उन्होंने बताया कि इस यात्रा में राहुल गांधी के बाद सबसे ज्यादा लोकप्रिय बिहार के कन्हैया कुमार हैं। देश में हर जगह से उनकी डिमांड आ रही है।
बांका से भागलपुर, नवगछिया, खगड़िया, बेगूसराय, समस्तीपु, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, पटना होते हुए बोधगया तक जाएगी। बिहार में लगभग 3000 किलोमीटर तक ये यात्रा निकाली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *