केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों नेसमाहरणालय का घेराव कर किया प्रदर्शन

रामगढ़: केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना पासवान के नेतृत्व में समाहरणालय का घेराव एवं जनसभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी की सदस्यता भाजपा सरकार ने षड्यंत्र के तहत खत्म किया है और अब उनका आवास खाली कराया गया है। इसका हमलोग समाहरणालय का घेराव कर  विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से तानाशाह सरकार बन चुकी है। देश से विपक्ष को खत्म करने की साजिश रच रही है विपक्ष का कोई भी नेता जब आवाज उठाने का काम करता है तो उनकी आवाज दबाने का काम किया जाता है। भाजपा सरकार विपक्ष को कुचलने की काम कर रही है, ताकि जनता को असल मुद्दे से भटकाया जा सके। हम कांग्रेसी इसका पुरजोर विरोध करते हैं। भाजपा सरकार विपक्ष पर निशाना लगाना बंद करें अन्यथा कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता सड़क से सदन तक लड़ने का काम करेगा।  इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर जी ,झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत सिंह बेदी जी ,प्रदेश सचिव सी सी संतन जी, प्रदेश सचिव शांतनु मिश्रा  ,महिला सेल अध्यक्ष अनु विश्वकर्मा  ,अमर यादव , वरिष्ठ वरिष्ठ नेता दिनेश मुंडा मंजू जोशी, किसान सेल के महेश यादव सहित कई कांग्रेस कार्यकर्तागण उपस्थित रहें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *