राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया नमन

रांची: प्रदेश कांग्रेस के तत्वावधान में सोमवार को कांग्रेस भवन में भारत के दो विभूति महापुरुष राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनायी गयी। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी एवं स्व0 लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सत्य और अहिंसा के बल पर उन्होंने अग्रेजों से भारत को आजादी दिलायी। शरीर पर मात्र एक धोती लपेटे और लाठी के बल अंग्रेजों से मुकाबला किया। उन्होंने निहत्थे अंग्रेजों को भारत छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि गांधी एक व्यक्ति, हीं नहीं वरन् एक विचार, एक समुद्र, एक हिमालय थे। गांधी जी के विचार थे कि बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो, बुरा मत करो परन्तु आज सबकुछ उल्टा ही हो रहा है।  लाल बहादुर षास्त्री के जीवन पर जीवन पर प्रकाष डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि वे बहुत ही गरीब घर से आने वाले भारत का प्रधानमंत्री बनने के बाद देष को कुशल नेतृत्व प्रदान किया एवं ‘‘जय जवान जय किसान’’ का नारा देकर किसानों एवं जवानों का मनोबल बढ़ाया। वक्ताओं ने कहा कि दोनों महापुरुषों के आदर्षों को आज के वर्तमान समय में चिंतन एवं मंथन करने की आवश्यकता है। वक्ताओं ने कहा कि दोनों ही भारत माता के महान सपूत थे उनके जीवन से हम सबों को सीख एवं प्रेरणा लेनी चाहिए। गांधी जी एवं शास्त्री जी दोनों ही सादगी के पुजारी थे।
श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में प्रदेश महासचिव राकेश सिन्हा, अमुल्य नीरज खलखो, मदन मोहन शर्मा, कृषि विपणन अध्यक्ष रविंद्र सिंह, धार्मिक न्याय बोर्ड के अध्यक्ष जयशंकर पाठक,  गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, केशव महतो कमलेश, आभा सिन्हा, डॉ जय प्रकाश गुप्ता, सूर्यकांत शुक्ला, गजेन्द्र सिंह, अमरेन्द्र सिंह, नेली नाथन, जगदीश साहु,  उज्ज्वल तिवारी, छोटू सिंह, पूर्णिमा सिंह, सुबोध गुप्ता, संजय कुमार, विनोद कुमार सिंह, राखी प्रियदर्शनी, राखी कौर, पूजा देवी, मुन्नी देवी, जमील अख्तर, राजीव प्रकाश चौधरी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *