तोरपा में कांग्रेसियों ने भारत जोड़ो यात्रा का किया आयोजन

खूंटी: जिले के तोरपा प्रखंड क्षेत्र में जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारभ बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। भारत जोड़ो यात्रा में जिले और तोरपा प्रखंड क्षेत्र से काफी संख्या में लोग जुटे। सभी ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए। मौके पर जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा में करोड़ों लोगों का जन समर्थन मिल रहा है। देश में नफरत,महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। संविधान को कुचला जा रहा है और लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है। कांग्रेस समाज को कभी भी टूटने नहीं देगी। कांग्रेस समाज में भाईचारगी पैदा करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा में संदेश दे रहा है।
उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि हिंदू को मुसलमान से लड़वाने का काम कर समाज को बांटने का काम कर रही है। लेकिन कांग्रेस पार्टी कभी भी ऐसा होने नहीं देगी। इस सवार पर पूर्व विधायक कालीचरण मुंडा,पूर्व जिला अध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी,जिला सचिव सायुम अंसारी,जिप सदस्य अरुण सांगा, ओपी मिश्रा सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *