मुरहू में घटिया क्वालिटी का हाई मास्क लाइट लगाने पर बिफरे उप प्रमुख अरुण साबू,डीसी और डीडीसी को की शिकायत
खूंटी: मुरहु प्रखंड में जिला योजना विभाग से लगाई जा रही निम्न गुणवत्ता की हाई मास्क लाइट से प्रखंड के उप प्रमुख और जनप्रतिनिधियों में नाराजगी है। इस संबंध में उप प्रमुख अरुण कुमार साबू ने जिले के डीसी और डीडीसी को पत्र लिखकर जांच कराने की मांग की है।
जा रही है, जिसकी गुणवत्ता अत्यंत
- LED लाइट पर किसी मान्यता प्राप्त ब्रांड या ISI मार्क का उल्लेख नहीं है, केवल “श्री राम इलेक्ट्रॉनिक” का स्टिकर लगा है, जिस पर 60 वॉट लिखा है।
- बैटरी को ठेकेदार द्वारा सील कर दिया गया है, जिससे उसकी कंपनी और क्षमता की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
- सोलर पैनल पर भी कोई तकनीकी विवरण नहीं, केवल स्टिकर चिपकाया गया है।
- पोल की गुणवत्ता इतनी कमजोर है कि हल्के दबाव में टूटने की संभावना है।
- ठेकेदार के स्टाफ से पूछने पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि “हमारा काम केवल लगाना है, लाइट 3 दिन चले या 3 साल—इसकी कोई गारंटी नहीं।”
- पूर्व में भी (लगभग 1 वर्ष पूर्व) जरेडा द्वारा लगाई गई सभी हाई मास्क लाइटें खराब होकर कबाड़ में तब्दील हो चुकी हैं, जिसकी शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से की जा चुकी है।

उप प्रमुख ने कहा है कि यह स्पष्ट है कि सप्लाई किया गया सामान घटिया और मानक से बाहर है, जिससे सरकारी धन की बर्बादी हो रही है और जनता को भी अपेक्षित सुविधा नहीं मिल रही।इस कार्य में उपयोग हो रहे सभी उपकरणों की गुणवत्ता की जांच कराई जाए।ठेकेदार से गारंटी कार्ड एवं निर्माता की जानकारी अनिवार्य करवाई जाए।मानक से बाहर पाए जाने पर कार्यवाही की जाए और भविष्य में ऐसे घटिया सामान की सप्लाई रोकी जाए।



