विद्यापति स्मारक समिति में जमकर उड़े रंग गुलाल…
रांची: सामाजिक-सांस्कृतिक-धार्मिक संस्था विद्यापति स्मारक समिति के कार्यालय में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कचहरी चौक स्थित समिति के केंद्रीय कार्यालय में गीत संगीत के बीच जमकर गुलाल उड़े। यहां लोगों ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। पारंपरिक मैथिली होली गीत से माहौल सरोबार रहा। इस समारोह की अध्यक्षता लेखानंद झा के द्वारा किया गया। सर्वप्रथम विद्यापति बाबा के चित्र पर माल्यार्पण करके मुकेश भास्कर के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आदिकवि विद्यापति रचित मां काली स्तुति के साथ इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस मौके पर मुकेश झा भास्कर ने मिथिलांचल में प्रचलित होली गीत राजा राम जी के रंग लगाबू हे सखी…, शिव बांध जटा…, निर्भयकांत झा शास्त्री ने अहां संग नहि भौजी संग खेलब होली…, गौरी संग शिव खेले होली… आदि गीत प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष लेखानंद झा, उदित नारायण ठाकुर, श्रेष्ठ नारायण झा, दिलीप झा, सतीश मिश्र, बीके झा, संतोष झा, रंजीत लाल दास, निर्भय कांत झा, मुकेश झा भास्कर, गौरी शंकर खां, संजीव ठाकुर, योगेश झा, अखिल भारत आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष सत्यनारायण लकड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष बाना मुंडा, दीपक जायसवाल आदि उपस्थित थे।

