सीएम हेमंत सोरेन का ट्वीट कर रहा इशारा, द्रौपदी मुर्मू को मिलेगा झामुमो का साथ

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक ट्वीट कर सभी को चौंका दिया है यह ट्वीट एनडीए से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के लिए किया गया है हेमंत सोरेन ने अपने ट्वीट में कहा है कि एनडीए से राष्ट्रपति उम्मीदवार आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी आज झारखंड आ रही है भगवान बिरसा की पावन धरती पर उनका हार्दिक स्वागत है आदरणीय द्रोपदी जी को हमारी ओर से अनेक अनेक शुभकामनाएं और जोहार अब इस स्वीट के कई मायने निकाले जा रहे हैं सत्ता के गलियारों में भी इसकी चर्चा तेज हो गई है इससे पहले मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी उस समय भी या कयास लगाया जा रहा था कि एनडीए के उम्मीदवार के साथ ही झामुमो जाएगा। इसकी वजह यह भी बताई जा रही है कि एनडीए का उम्मीदवार विपक्ष के उम्मीदवार से ज्यादा मजबूत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *