पारस हॉस्पिटल एचईसी में चिल्ड्रेन डे और डायबिटीज डे मना

रांची: पारस हॉस्पिटल एचईसी में शुक्रवार को चिल्ड्रेन डे और वर्ल्ड डायबिटीज डे संयुक्त रूप से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता, गेम्स, हेल्दी फूड अवेयरनेस और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।।वहीं, डायबिटीज की रोकथाम, जागरूकता और जीवनशैली में सुधार को लेकर विशेष हेल्थ टॉक, स्क्रीनिंग कैंप और परामर्श सत्र आयोजित किए गए। डॉक्टरों ने मरीजों को समय पर जांच, संतुलित आहार और नियमित व्यायाम के महत्व के बारे में जानकारी दी।

फैसलिटी डायरेक्टर नीतेश कुमार ने कहा कि यह संयुक्त आयोजन स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने और बच्चों के समग्र विकास के उद्देश्य से किया गया है।पारस हॉस्पिटल हमेशा से समुदाय के स्वास्थ्य सुधार की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। पारस हॉस्पिटल हमेशा से उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने और मरीजों के बेहतर उपचार के लिए प्रतिबद्ध रहा है। चिल्ड्रेन डे के अवसर पर आयोजित गतिविधियों के जरिए बच्चों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और उनके भीतर आत्मविश्वास जगाने का प्रयास किया गया। उन्होंने सभी डॉक्टरों, स्टाफ और कार्यक्रम में शामिल बच्चों व अभिभावकों का धन्यवाद भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *