तिरुपति अपार्टमेंट में छठ महापर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

कांके रोड स्थित तिरुपति अपार्टमेंट में छठ महापर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सबों ने सूर्य देव को अर्घ्य देकर आस्था के महापर्व छठी मैया की पूजा की। राष्ट्रीय सनातन एकता मंच के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने भगवान भास्कर से सभी लोगों की सुख, शांति, समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि यह महापर्व सूर्य भगवान की आराधना के लिए जाना जाता है। छठ महापर्व प्रकृति की पूजा का प्रतीक है। प्रकृति पर आस्था और उससे जुड़ाव भारतीय संस्कृति की परंपरा रही है। छठ महापर्व माताएं-बहने 3 दिनों का व्रत रखकर भगवान भास्कर की आराधना करती हैं। यह हजारों वर्षों की पुरानी अद्भुत परंपरा है। यह समर्पण, सात्विकता, आस्था और स्वच्छता का एक बड़ा उदाहरण है। उन्होंने छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठी मैया से प्रार्थना है कि सभी सुखी, निरोगी रहें, छठ मैया सबका मंगल कल्याण करते हुए उनकी असीम कृपा सभी में बनी रहे।भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर सबों ने अपनी श्रद्धा अर्पित की। छठ व्रती अनु सिन्हा सहित अनिल सिन्हा, संजय सर्राफ, संध्या देवी, अजय गाड़ोदिया, अनुराधा सराफ, किरण गाड़ोदिया, एस बनर्जी, नेहा कुमारी एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

संजय सर्राफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *