गुमला जिले के चैनपुर थाना प्रभारी के वर्दी पर लगा दाग, तीस हजार घुस लेते एसीबी ने किया गिरफ्तार

रांची: झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को एसीबी ने गुमला जिले के चैनपुर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार को तीस हजार रुपए घुस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के अनुसार, चैनपुर थाना क्षेत्र से जुड़े एक मामले में थानेदार द्वारा घूस मांगे जाने की शिकायत एसीबी को मिली थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसके काम के बदले पैसे की मांग की जा रही है। एसीबी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पहले इसकी गोपनीय जांच की।जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद एसीबी की टीम ने पूरी योजना के साथ कार्रवाई की। तय समय और स्थान पर जैसे ही थाना प्रभारी ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि ली, एसीबी की टीम ने तुरंत उन्हें पकड़ लिया। मौके से रिश्वत की रकम भी बरामद की गई। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम ने सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की और थानेदार शैलेश कुमार को अपने साथ रांची ले गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *