रांची में जेवर चोरी का मुख्य आरोपी थाना से फरार, बाथरूम का वेंटिलेटर तोड़कर भागा
रांची : रांची में जेवर और मोबाइल चोरी के मामले का मुख्य आरोपी खेलगांव थाना से फरार हो गया। आरोपी ने थाने के बाथरूम का वेंटिलेटर तोड़कर पुलिस को चकमा दिया। इस घटना के बाद उसकी पत्नी को जेल भेज दिया गया है।


