चडरी सरना समिति ने करमा पूजा महोत्सव बहुत ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया
रांची :चडरी सरना समिति ने करमा पूजा महोत्सव बहुत ही हर्षो उल्लास के साथ मनाया। करम राजा को चडरी गांव के सभी घरों में बर्मन कर करम देव का आशीर्वाद लिया। चडरी के पाहन राहुल मुंडा, बिल्लू मुंडा,छोटू मुंडा, विकास मुंडा,आकाश मुंडा एवं पनभौरा दिपक मुंडा के द्वारा पूरे रीति रिवाज के साथ पूजा पाठ किया गया। माता बहने अपने भाइयों के लंबी उम्र अपने परिवार की सुख समृद्धि झारखंड की तरक्की की कामना के साथ पूजा में निष्ठा से शामिल हुए करम पूजा में चडरी सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष बबलू मुंडा ने इस अवसर में कहा कि जिस दिन आदिवासी समाज अपनी रूढ़िवादी परंपरा को भूलेगा समाज नष्ट हो जाएगा बबलू मुंडा ने कहा कि आदिवासी समाज को सबसे कमजोर समझा जा रहा है इसीलिए इस समाज को नष्ट करने के लिए कई तरह का षड्यंत्रकारी ताकत लगे हुए है लेकिन हमारा समाज जागरूक हो गया है ऐसे मनसा रखने वाले लोगों को समाज के लोग सबक सिखाने का काम करेंगे । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बबलू मुंडा, सुरेन्द्र लिंडा,कुमोद कुमार वर्मा,सबलू मुंडा, प्रेम लिंडा, विक्की मुंडा, संजय नायक,अमन दीप मुंडा, संजय लकड़ा, दुर्गा तिर्की, सागर भगत,चन्दू भगत, आदि उपस्थित थे।



