कैबिनेट का फैसला//झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 28 जुलाई से

रांची। झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 28 जुलाई से 4 अगस्त तक चलेगा मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया कैबिनेट की बैठक में कुल 35 एजेंटों पर मुहर लगी झारखंड के डीडीसी कमांड एरिया में बिजली व्यवस्था दुरुस्त होगी चंदनकीयारी में ग्रिड सबस्टेशन और संचरण लाइन के लिए और चतरा में ग्रिड सबस्टेशन और संचरण लाइन के लिए 102.9 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई डीवीसी कमांड एरिया में 13 नई परियोजनाओं के लिए 1283 . 7 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। चतरा में ग्रिड सब स्टेशन लाइन निर्माण के लिए 302 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई विभिन्न क्षमता के ट्रांसफार्मर के लिए 81.34 करोड़ रुपया की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई डीडीसी कमांड एरिया में संचरण लाइन के लिए 579.35 करोड रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई पतरातू प्लांट से बिजली निकासी के लिए संचरण संरचना के लिए 2177.8 करोड रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई झारखंड राज्य अमीन संशोधन नियमावली के गठन की स्वीकृति दी गई आतंकवादी उग्रवादी हमले में चल अचल संपत्ति की क्षतिपूर्ति के अलावा अब संप्रदायिक तनाव के कारण नुकसान या क्षति पूर्ति होने पर क्षतिपूर्ति की राशि देने की स्वीकृति दी गई झारखंड पर्यटक व्यापार पंजीकरण नियमावली 2023 के गठन की स्वीकृति दी गई झारखंड पर्यटन संवर्धन समिति के पुनर्गठन की स्वीकृति दी गई प्राथमिक विद्यालय में सहायक आचार्य नियमावली 2023 के गठन की स्वीकृति दी गई नेतरहाट पर्यटन विकास प्राधिकार गठन की स्वीकृति दी गई इसके अध्यक्ष पर्यटन सचिव रहेंगे पंचखेरो जला से योजना के लिए 175.43 करोड की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई झारखंड स्वास्थ्य क्षेत्रीय कार्यकर्ता संवर्ग नियमावली 2023 के गठन की स्वीकृति दी गई नगर विकास विभाग में सेवाकाल के दौरान मृत के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने की स्वीकृति दी गई राज्य के जेलों में बंदियों की मृत्यु के उपरांत अनुग्रह राशि के भुगतान की स्वीकृति दी गई इसके तहत बंदियों के आपसी झगड़े और जेल कर्मियों के द्वारा प्रताड़ित किए जाने से बंदियों की मृत्यु की पुष्टि होने पर ₹500000 जेल अधिकारी और चिकित्सा पदाधिकारी के लापरवाही से बंदी की मृत्यु होने पर ₹400000 और बंदी की आत्महत्या करने पर ₹300000 दिए जाने की स्वीकृति दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *