नाथवानी का नामांकन पत्र होल्ड करने विरोध के विरोध में बीजेपी का विधानसभ के बाहर धरना प्रदर्शन

रांची: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हो रहा चुनाव लगातार राजनीतिक रूप से दिलचस्प होता जा रहा है। निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी के नामांकन पत्र को विधानसभा सचिवालय द्वारा होल्ड किए जाने के विरोध में बुधवार को प्रदेश बीजेपी के विधायक और कार्यकर्ता विधानसभा पहुंचे और प्रदर्शन किया।
बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विधानसभा गेट के बाहर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्यसभा चुनाव में राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है।
बीजेपी के मुख्य सचेतक एवं विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस को राज्यसभा चुनाव में हार का डर सता रहा है, इसलिए वह परिमल नाथवानी के नामांकन पत्र को रद्द कराने की मांग कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक साजिश के तहत बीजेपी समर्थित प्रत्याशी के नामांकन पत्र को होल्ड पर रखा गया है।
नवीन जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस विधायक और कार्यकर्ता नामांकन रद्द कराने के लिए विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे हैं, लेकिन राज्य की जनता सब कुछ देख रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के “चाल, चरित्र और चेहरे” से जनता परिचित है और राज्यसभा चुनाव में उसे अपेक्षित सफलता नहीं मिलने वाली है।
गौरतलब है कि इससे पहले झारखंड कांग्रेस ने भी विधानसभा के बाहर धरना देकर परिमल नाथवानी के नामांकन पत्र को रद्द करने की मांग की थी। ऐसे में राज्यसभा चुनाव को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *