ओबीसी-दलित, आदिवासी गठजोड़ के सहारे भाजपा का झारखंड फतह करने की कवायद..

रांची: आखिर लंबे अरसे के बाद झारखंड विधानसभा में भाजपा ने अपना नेता चुन ही लिया। चंदनक्यारी से भाजपा विधायक सह अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर बाउरी को विधानसभा में पार्टी का नया विधायक दल के नेता निर्वाचित किया है। वहीं मांडू विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक ओबीसी नेता जेपी भाई पटेल को विधायक दल का नया सचेतक बनाया गया है।
ओबीसी-दलित, आदिवासी गठजोड़ के सहारे झारखंड फतह करने की कयावद में भाजपा है।
वहीं राजनीतिक जानकारों की मानें तो आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा थोड़ा भी रिस्क लेना नहीं चाहती है। दलित-ओबीसी और आदिवासी वोटरों को एकसाथ कलम की ओर खींचने में यह फंडा बहुत ही कारगर साबित हो सकता है। प्रदेश। अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी आदिवासी चेहरा के रूप में पूरे प्रदेश की जनता के बीच लोकप्रिय हैं। वहीं दूसरी ओर अमर बाउरी बोकारो चंदनक्यारी क्षेत्र से हैं और पूर्व में मंत्री भी रह चुके हैं। अनुसूचित जाति के बीच उनकी पकड़ काफी मजबूत है। ऐसे में लोकसभा चुनाव में इसका लाभ निश्चित रूप से मिलेगा। वहीं महतो नेता जेपी भाई पटेल पिछले कई टर्म से विधायक है। वे दिवंगत झामुमो नेता टेकलाल महतो के पुत्र हैं। टेकलाल महतो के निधन के बाद वे मांडू से विधायक निर्वाचित होते रहे हैं। पिछली बार उन्होंने चुनाव से पहले झामुमो को छोड़कर कमल का दामन थामा था और विधायक बने। पार्टी में उनकी मजबूत स्थिति माना जा रहा है। आने वाले लोकसभा चुनाव में महतो वोटरों को कमल की ओर करने में जेपी भाई पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इस तरह भाजपा मिशन 24 को देखते हुए इस तरफ का फैसला लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *