30 मई से 30 जून तक होने वाले कार्यक्रमों को ले भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला टास्क

खूंटी: भाजपा मिशन2024 फतह को लेकर अपनी कवायद तेज कर दी है। इसी कड़ी में जिला भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें 30 मई से लेकर 30 जून तक होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों पर विशेष रूप से चर्चा हुई और सभी कार्यकर्ताओं को टास्क भी मिला है। बैठक में जिले के सातों मोर्चा के अध्यक्ष, महामंत्री उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष पवन साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम का आरंभ श्यामा प्रसाद मुखर्जी मां भारती एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि देकर किया गया।
श्री पवन साहू ने सभी मोर्चा अध्यक्ष महामंत्रियों को 30 मई से लेकर 30 जून तक होने वाले कार्यक्रमों के रूप रेखा के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही साथ सातों मोर्चा के विधानसभा स्तरीय सम्मेलन को सफ़ल बनाने के दिशा निर्देश दिए।
मौके पर ज़िला अध्यक्ष ने सभी मोर्चा अध्यक्ष महामंत्रियों से ये होने वाले 30 दिवसीय कार्यक्रम को अधिक से अधिक सफल बनाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि 30 मई से 30 जून को अनेकों कार्यक्रम होने वाले है, जिसमें सभी को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना है।
इस बैठक का संचालन ज़िला महामंत्री बिनोद नाग तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष काशीनाथ महतो ने किया।
इस बैठक में प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी सुरेंद्र सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश महतो, किसान मोर्चा अध्यक्ष रामानंद साहू, एसटी मोर्चा अध्यक्ष संजय मुंडा, एससी मोर्चा अध्यक्ष योगेंद्र नायक, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद सफीक खान, महिला मोर्चा महामंत्री सीमा देवी, सुदर्शन भोगता, मुजिफ खान, उमेश गोप आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *