पतरातू में भाजपा 14अप्रैल को मनाएगी डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती

पतरातू :मंगलवार को प्रगति कोचिंग सेंटर पतरातू में भारतीय जनता पार्टी की बैठक सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता भाजपा पतरातू मंडल के अध्यक्ष राजा राम प्रजापति एवं संचालन महामंत्री पंकज कुमार सिंह के द्वारा की गई। बैठक में मुख्य रुप से भाजपा रामगढ़ जिला महामंत्री सह मंडल प्रभारी छोटन सिंह उपस्थिति हुए। बैठक विशेष रूप से आगामी 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस एवं 6 अप्रैल से लेकर 14 अप्रैल तक सेवा कार्य करने के साथ 14 अप्रैल को डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती मनाने का निर्णय लिया गया तथा आज पतरातू मंडल के 14 शक्ति केंद्रों पर पंचायत के प्रभारी, संयोजक और सह संयोजक की देखरेख में पंचायत के सभी बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक की गई। जिसमें निर्णय लिया गया कि पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ता अपने अपने घरों में भाजपा का झंडा लगाएंगे तथा सेवा कार्य के साथ-साथ 14 अप्रैल को डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती सभी बूथों पर मनाने का निर्णय लिया गया। पतरातू मंडल स्थापना दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन(समय:- 9:00am) बजे एवं माननीय प्रधानमंत्री जी के संबोधन (समय 10:00am) को पतरातू कार्यालय में सुना जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा उपाध्यक्ष किशोर कुमार महतो, अवधेश सिंह, रामेश्वर महतो, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष गणेश कुमार ठाकुर, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष असलम मियाँ, विजय कुमार सिंह, ब्रज भूषण गोस्वामी, संजू देवी, देवेंद्र नाथ त्रिपाठी , डब्लू पांडे, संतोष शर्मा, सुखदेव महतो, संजय रजक, मान सिंह, एनुल हक, रामेश्वर सिंह खरवार, मुनेश्वर ठाकुर, अख्तर अंसारी , नंदकिशोर मुंडा, धनंजय कुमार, जलेश्वर मुंडा एवं रामाकांत रामू सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *