6अप्रैल को भाजपा मनाएगी 44वां स्थापना दिवस,प्रदेश अध्यक्ष सुबह 8.30बजे प्रदेश कार्यालय में पार्टी का ध्वज फराएंगे

रांची: भारतीय जनता पार्टी 6 अप्रैल को 44वां स्थापना दिवस मनाएगी। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश सुबह 8.30 प्रदेश कार्यालय में झंडा फरायेंगे। 9.30बजे प्रदेश कार्यालय सहित सभी जिला ,मंडल एवम बूथों पर पार्टी के पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवम कार्यकर्ता प्रधानमंत्री का संबोधन सुनेंगे।प्रधानमंत्री के संबोधन के 1..1घण्टे के अंतराल में राष्ट्रीय अध्यक्ष,प्रदेश अध्यक्ष,जिला अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष क्रमशः दीवार पर बनाएंगे कमल निशान।
इस अवसर पर कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमे सर्वप्रथम कार्यालय एवम घरों पर पार्टी का झंडा लगाना,प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का टीवी,रेडियो आदि के माध्यम से संबोधन सुनना और फिर दीवारों पर कमल निशान पोतना जैसे कार्यक्रम प्रमुख हैं।
जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष एवम मंडल कार्यालय में मंडल अध्यक्ष पार्टी का ध्वज लगाएंगे।
प्रधानमंत्री के संबोधन के एक घंटे बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दीवार पर कमल निशान बनाकर अभियान की शुरुआत करेंगे। उसके एक घंटा बाद सभी प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष दीवार पर कमल निशान बनाएंगे,उसके एक घंटा बाद जिला अध्यक्ष और फिर एक घंटा बाद मंडल अध्यक्ष दीवार पर कमल निशान बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *