अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा ने कई महिलाओं को किया सम्मानित

भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस भाजपा कार्यालय में मनाया गया । यह कार्यक्रम महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती श्रीमती आरती कुजूर के नेतृत्व में किया गया ।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पदम श्री से सम्मानित श्रीमती छूटनी देवी तथा रांची की मेयर डॉ आशा लकड़ा थी । इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री दीपक प्रकाश जी ने कहा देश में महिलाओं को जो सम्मान मिला है उसके लिए मैं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद देना चाहता हूं। महिलाएं आज देश के हर क्षेत्र में आगे आकर काम कर रही है ।इस कार्यक्रम में 15 महिलाओं को भी सम्मानित किया गया जो अपने अलग-अलग क्षेत्रों में अपना परचम लहरा रही है। उन्हें मोमेंटो और शॉल देकर सम्मानित किया गया।श्रीमती आरती कुजूर जी ने कहा आज महिलाएं जमीन से लेकर आकाश तक हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है किचन से लेकर पार्लियामेंट को संभाल रही है ऐसी नारी शक्ति को सम्मान कि नहीं सहयोग की जरूरत है। श्रीमती आशा लकड़ा ने कहा महिलाएं आज किसी क्षेत्र में पीछे नहीं है आज पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है। पदम श्री से सम्मानित श्रीमती छुटने देवी ने भी महिलाओं के सम्मान में कहा हमारे 4 पुत्र हैं लेकिन मुझे लगता है कि पूरा राष्ट्रीय ही हमारा बच्चा है। इस कार्यक्रम में संतोषी देवी मूर्तिकार, सुजाता मुंडा धर्म तारण,जयश्री इंदवार सोहराई पेंटिंग ,रश्मि लाल लैंगिक समानता , रफिया नाज योग प्रशिक्षण,रीता चौहान मशरूम, डॉक्टर मृणालिनी ,सुभद्रा महतो ,सुशीला महतो ,दुर्गा महतो ,विनती महतो इत्यादि महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। महिला दिवस कार्यक्रम में उपस्थित बहनों में सीमा शर्मा जी, महामंत्री डॉ मंजू लता दुबे, डॉक्टर सीमा सिंह, उपाध्यक्ष सरिता पांडे, रेणुका मुर्मू ,मंत्री रेनू तिर्की, मीडिया प्रभारी नीलम चौधरी ,सोनी हेंब्रम सोशल मीडिया प्रभारी लकी सिंह ,रंजीत सिंह, प्रवक्ता सुचिता सिंह ,लवली गुप्ता प्रमंडलीय पदाधिकारी अर्चना सिंह, रितु रानी सिंह प्रगति शंकर पुनीता राय ,उषा पांडे, संपत्ति देवी इत्यादि बहने उपस्थित हुई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *