भाजपा नेत्री सीमा राय ने किसानों को अंग वस्त्र और पुरस्कार देकर किया सम्मानित

रांची: कांके प्रखंड के बोड़ेया में आयोजित कृषि उत्पादन प्रदर्शनी मेला का आयोजन किया गया।
कृषि प्रदर्शनी में आए किसानों ने बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी सह भाजपा नेत्री सीमा राय ने किसानों के बीच पुरस्कार और अंग वस्त्र का वितरण किया।
मौके पर उपस्थित कृषकों को संबोधित करते हुए श्रीमती राय ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। कृषि और कृषकों को बढ़ावा देने के लिए सरकार नई नई तकनीक ला रही है। कृषकों को प्रशिक्षण देकर वैज्ञानिक ढंग से खेती करने के गुर सिखा रही है। यही कारण है की पहले के मुकाबले हमारे देश में अनाज का उत्पादन बढ़ा है। साथ ही भारत में मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार किसानों को प्रशिक्षण देने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि जबतक किसान खुशहाल नहीं होंगे तबतक देश का विकास संभव नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *