पीएम मोदी के खूंटी आगमन लेकर भाजपा ने दस जिले के जिला पदाधिकारियों के साथ की बैठक,बनाई रणनीति

खूंटी : जिला भाजपा कार्यालय में सोमवार को दश जिला में निवास करने वाले सभी जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई।यह बैठक 15 नवंबर गौरव जन जातीय दिवस को प्रधानमंत्री के खूंटी आगमन की लेकर तैयारी को लेकर किया गया। साथ ही खूंटी में प्रधानमंत्री विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि सौ वर्ष में एक बार परिवर्तन होता है। स्वामी विवेकानंद जी आएं, सुभाष चन्द्र बोस जी आएं, उसी तरह प्रधानमंत्री के रूप में मोदी जी भी सौ वर्ष में आएं हैं। उनके आने से देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ा है। पूरे विश्व में भारत का सम्मान और कद बढ़ा है। जब भी विश्व में संकट आया है। उसके निवारण हेतु सबकी नजर भारत की ओर ही रह रहा है। और कहा कि जो भी कार्यकर्ता यहां उपस्थित हैं असामान्य हैं, सामान्य नहीं है। अपनी क्षमता से अधिक संगठन के लिए काम किया है। आने वाले 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस है। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री का आगमन खूंटी में हो रहा है और उनका विशाल जनसभा होना है।आप सभी कार्यकर्ता तन मन से इस सभा को कैसे सफल बनाएं यह सुनिश्चित करें। मन की बात कार्यक्रम आगामी 26 नवंबर को होना है उसकी भी तैयारी करना है।
वहीं खूंटी विधायक सह प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि प्रथम बार कोई प्रधानमंत्री के रूप में बिरसा मुंडा के जन्म भूमि उलिहातु में आ रहें हैं। यह खूंटी के लिए सौभाग्य की बात है। प्रधानमंत्री अपने व्यस्त कार्यक्रमों में समय निकाल कर भगवान बिरसा मुंडा के धरती पर आ रहे हैं। यह भी हमारे लिए सम्मान की बात है कि प्रधानमंत्री जी चौथी बार भगवान बिरसा मुंडा के धरती में आ रहे हैं। विधायक ने कहा कि मैं प्रदेश को आश्वस्त करता हूं कि आज तक कार्यक्रम में जितनी भीड़ होती है इस बार एतिहासिक भीड़ होगी। कार्यकर्ताओं और मोदी को चाहने वालों का जनसैलाब उमड़ कर आयेगा।मंच संचालन सांसद सह प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू जी ने किया। स्वागत भाषण खूंटी जिला अध्यक्ष चन्द्र शेखर गुप्ता एवं धन्यवाद ज्ञापन सिमडेगा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाइक ने किया।
बैठक में प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय ,प्रदेश मंत्री सह हटिया विधायक नवीन जायसवाल, रांची विधायक सीपी सिंह, तोरपा विधायक कोचे मुंडा, कांके विधायक समरी लाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रदेश एसटी मोर्चा अध्यक्ष शिव शंकर उरांव,किसान मोर्चा अध्यक्ष पवन साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती कुजूर, प्रदेश मीडिया से सरोज सिंह, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल नाथ सहदेव, प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका, खूंटी जिला प्रभारी सत्यनारायण सिंह, रांची ग्रामीण जिला प्रभारी बिनोद सिंह, सिमडेगा जिला प्रभारी शैलेन्द्र सिंह,
जिला अध्यक्ष क्रमशः चन्द्र शेखर गुप्ता, लक्ष्मण बड़ाईक, सुरेन्द्र महतो, गुंजन कुमार, मनेर उरांव, विजय महतो, संजीव पुरी, के के गुप्ता, शौरव चक्रवर्ती, प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष कांशी नाथ महतो,साथ ही जिला उपाध्यक्ष कृपा सिंधु बेहरा, संजय साहू, कैलाश राम, विष्णु सोनी,गंदौरी गुड़िया,जिला महामंत्री बिनोद, शशांक शेखर राय, प्रदेश एसटी मोर्चा मंत्री जगरनाथ मुंडा, जिला मंत्री मंजू देवी, गोपाल स्वर्णकार, कोषाध्यक्ष लव चौधरी,मीडिया प्रभारी अनुप साहू, सोशल मीडिया रुपेश जयसवाल ,महावीर राम, प्रदेश युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य प्रियांक भगत, मोर्चा अध्यक्ष क्रमशः राजेश महतो, योगेन्द्र नायक, रामानंद साहू, संजय मुंडा, श्याम सोनी, कार्यकारी अध्यक्ष रंदाय नाग, महामंत्री सीमा देवी,मण्डल अध्यक्ष क्रमशः सुरेश जयसवाल, निखिल कन्डुलना, मदन मोहन गोप, बालकिशुन महतो, रामध्यान सिंह, राम बिहारी लाल, पुरेन्द्र मांझी सहित अन्य जिलों के जिला टीम उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *