भाजपा ने झारखंड को राजनीतिक का अखाड़ा बना दिया है: राजेश कच्छप

रांची: अपना झारखंड राज्य 23 साल का हो गया है,यानी जवानी की दहलीज पर खड़ा है। इन 23सालों में झारखंड में कितना विकास हुआ है, इसका मूल्यांकन करने की जरूरत है। लेकिन झारखंड का समुचित विकास नहीं होने पर यूपीए और एनडीए के नेता एक दूसरे पर हमेशा आरोप लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं।
कांग्रेस नेता सह खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि अलग राज्य झारखंड गठन के बाद यहां पर सबसे अधिक भाजपा का शासन रहा है। इस 23सालों में भाजपा ने झारखंड को राजनीतिक का अखाड़ा बना दिया है। झारखंड के साथ अन्य दो स्टेट आज खड़ा हो गया।लेकिन झारखंड पिछड़ गया है। नतीजा यहां पर आज तक स्थानीय नीति नहीं बन पाया है। हॉर्स ट्रेडिंग होता रहा है। रोजगार नीति नहीं बन पाया है। खनिज संपदा का भी बंटवारा नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि आज हेमंत सोरेन की सरकार ने गरीबों को आबुआ आवास देने का फैसला लिया है। केंद्र सरकार झारखंड को 2021 से प्रधानमंत्री आवास का पैसा नहीं दे रही है। मनरेगा कर्मी को केंद्र सरकार ने पैसा देना बंद कर दिया है। गरीबों को अनाज देना बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि झारखंड में इससे पहले शासन करने वाली सरकार सामंतवादी थी। इसलिए गरीबों का हमेशा शोषण हुआ। वर्तमान में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गठबंधन की सरकार के द्वारा अखरा संस्कृति को जगा रही है। सरना-मसाना का घेराबंदी किया जा रहा है। श्मशान की घेराबंदी करा रही है। सभी पौराणिक मंदिरों का जीर्णोद्धार करने जा रही है। जबकि भाजपा के शासन में सीएनटी-एसपीटी एक्ट को हटाने का काम किया। पूर्व सीएम बाबूलाल ने डोमिसाइल नीति लागू कर लोगों को लड़वाने का काम किया है। भाजपा यहां की जनता से काफी दूर हो चुकी है।
वहीं भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु पर कहा कि मेरी अगुवाई में बिरसा मुंडा की परपोती को पढ़ाई के लिए पांच लाख रुपए देने का काम मैंने किया है, ताकि उसकी पढ़ाई बाधित नहीं हो पाए। उलिहातु में केंद्र प्रायोजित योजनाओं में जमकर लूट हुई है। राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ वहां के ग्रामीणों को मिल रहा है।
झारखंड दौरे पर आ रहे पीएम मोदी से विधायक ने एचईसी को बचा लेने की मांग की है। साथ ही सरना कोड को लागू करवाने,ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन जीत रही है और वहां पर गैर भाजपा की सरकार बन रही है। देश में मोदी मैजिक खत्म हो रहा है। आने वाले लोकसभा चुनाव में भी केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *