खलारी के डकरा में बाइक सवार अपराधियों ने तीन राउंड हवाई फायरिंग की
रांची: नक्सली संगठन टीपीएससी द्वारा फ़िर दहशत फैलाने की कोशिश की गई है। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे के आसपास खलारी स्थित डकरा कांटाघर के समीप तीन राउंड हवाई फायरिंग की गई। दो बाइक पर सवार चार अज्ञात लोग कांटाघर के पास पहुंचे और अचानक हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। जाते-जाते अपराधियों ने एक पर्चा भी मौके पर छोड़ दिया, जिसमें संगठन की ओर से लेवी से संबंधित धमकी होने की बात बताई जा रही है।



