नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार फिर से सुशासन का नया इतिहास रचेगा!जीतन राम मांझी

पटना।नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार फिर से सुशासन व महिला सशक्तिकरण का इतिहास रचेगा!उक्त बातें केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कही।वे बुधवार को नीतीश कुमार के एनडीए विधानमंडल दल का नेता चुने जाने पर बधाई समारोह में बोल रहे थे।श्री मांझी ने नीतीश कुमार के नेतृत्व पर मुहर लगने पर खुशी जताते हुए कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार फिर से नया इतिहास रचेगा।
श्री मांझी ने एनडीए विधानमंडल दल की बैठक को संबोधित करते हुए एनडीए के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को हृदय से धन्यवाद दिया। श्री मांझी ने एनडीए की प्रचंड जीत के लिए बिहार की जनता का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया में शायद कोई नेता होगा? जो लगातार 20 साल तक काम करें?वहीं उसके खिलाफ एंटी लहर नहीं हो? श्री नीतीश कुमार इस मामले में अपवाद साबित हुए हैं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार निर्भीक, ईमानदार व परिवारवाद से दूर रहने वाले जननेता हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए नीतीश जी दीर्घायु हों !वे लंबे समय तक हम सबों का नेतृत्व करते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *