बिहार चुनाव: JMM साइलेंट,टिकट के दावेदार पार्टी के फोन का कर रहे इंतजार,आज नामांकन का अंतिम दिन

रांची: बिहार विधानसभा चुनाव में राजद और कांग्रेस ने JMM को कोई वेल्यू नहीं दिया। 12सीटों की मांग करने वाले JMM को महागठबंधन ने झुनझुना थमा दिया। वहीं JMM ने भी अंतिम समय में मीडिया की सुर्खियों में बने रहने और महागठबंधन पर दबाव बनाने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महागठबंधन से अलग होकर 6 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। इसके बाद झामुमो में संबंधित 6विधानसभा सीट से टिकट के दावेदार भी रेस हो गए और टिकट पाने की चाहत में राजधानी रांची में डेरा जमा दिया और सुबह से शाम और शाम से सुबह तक JMM पार्टी कार्यालय का चक्कर लगाने लगे। हर बार पार्टी की ओर से कहा गया कि इंतजार कीजिए,पार्टी आलाकमान का शीर्ष नेतृत्व से बातचीत चल रही है,जल्द ही अपडेट करा दिया जाएगा। बीते रविवार की शाम यानी 19अक्टूबर को टिकट के दावेदार के साथ पार्टी के महासचिव ने बैठक कर पार्टी के फोन कॉल का इंतजार करने को कहा गया। इसके बाद सभी बिहार के लिए लौट गए। सोमवार सुबह यानी 20अक्टूबर को टिकट के दावेदार पार्टी आलाकमान के फोन का इंतजार में हैं। खबर लिखे जाने तक तो फोन नहीं गया था।
20 अक्तूबर को नामांकन का अंतिम तिथि है। यदि आज ऑनलाइन भी पार्टी ने संबंधित टिकट के दावेदार को सिंबल दे दिया तो ठीक है नहीं तो झामुमो के कार्यकर्ताओं को पांच साल इंतजार करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *