बड़ा हादसाः पंचखैरो डैम में पलटी नाव, आठ लापता, 10 लोग थे नाव पर सवार

कोडरमा। कोडरमा में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। पंचखैरो डैम में नाम पलटने से आठ लोग लापता हो गए हैं। गोताखोर लापता लोगों की तलाश में जुट गए हैं। जानकारी के अनुसार नाव में 10 लोग सवार थे। सभी गिरिडीह के राजधनवार प्रखंड अंतर्गत खेतो गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। ये सभी पंचखेरो डौम में नौका बिहार का आनंद ले रहे थे। हादसा रविवार की सुबह 11 बजे हुआ है।
नाव में सवार दस लोगों में जिसमें एक नाविक और प्रदीप सिंह नामक एक युवक तैरकर बाहर निकल आया। आठ लोगों का पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस प्रशासन के अफसर वहां पर डटे हुए हैं। स्थानीय लोग भी लापतो लोगों की तलाश का प्रयास में जुचटे हैं। बताते चलें कि पांच साल पहले मरकचो के पंचखेरो नदी में डैम बनकर तैयार हुआ था। यहां काफी संख्या में स्थानीय व आसपास के जिलों के लोग यहां घूमने आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *