झारखंड भाजपा में आज से बाबूलाल मरांडी युग की शुरुआत,कहा-24 में सभी14 पर खिलेगा कमल

रांची: झारखंड भाजपा में आज से बाबूलाल मरांडी का युग की शुरुआत हो गई ही।बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को विधिवत रूप से प्रदेश अध्यक्ष का पद संभाल लिया है।

प्रदेश भाजपा ने कार्निवल में स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया। इसमें पूरे प्रदेश से भाजपा कार्यकर्ता और विधायक,सांसद उपस्थित हुए। आए सभी कार्यकर्ताओं ने बाबूलाल मरांडी को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।
स्नेह मिलन समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने अपनी बात झारखंड के वीरों को श्रद्धांजलि देते हुए की।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, वी एल संतोष को धन्यवाद दिया। उन्होंने सभी सांसद, विधायक एवं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।


उन्होंने कहा कि दीपक प्रकाश के नेतृत्व में पार्टी ने बेहतर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि हमारा पहला लक्ष्य है कि बूथ कमिटी के बचे हुए कार्य को पूर्ण करना है। टिफ़िन के साथ मीटिंग का कार्यक्रम 16 जुलाई 2023 को सभी विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकर्ता मिल कर करेंगे।
उन्होंने कहा कि सावन के महीना महादेव का महीना है। यह मौसम किसानों के लिए भी महत्वपूर्ण होता है। महादेव की तरह ही हम सब राज्य के प्रत्येक व्यक्ति के साथ संपर्क कर नरेंद्र मोदी के 9 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को बताना है। ताकि 2024 में नरेंद्र मोदी को फिर से देश के प्रधानमंत्री के रूप में लाना है।
उन्होंने स्वामी विवेकानंद के मंत्र को दोहराते हुए कहा कि कार्यकर्ता अपने दिलो में उठो जागो एयर तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो को बसाना है।
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वर्तमान के झारखंड की सरकार में लूट भ्रष्टाचार व्याप्त है। देश मे गैर भाजपा वाले प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। बंगाल की घटना पर बोलते हुए उन्होने के कहा कि वहां मैरे भाजपा कार्यकर्ता और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना है। बिहार की घटना का भी उन्होंने विरोध किया। झारखंड में भी ऐसी ही स्थिति बनी हुई है। यहां भी लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।
झारखंड के भाजपा कार्यकर्ता से आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि अत्याचार के खिलाफ कार्यकर्ता हर प्रयास करे। इसकी पूरी छूट प्रदेश अध्यक्ष के रूप में है।
उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता को भाजपा पर भरोसा है। सरकार से जो उम्मीद जनता को थी वह टूट गयी है। महा जन संपर्क अभियान के साथ साथ जनता के बीच कार्यकर्ता जा कर पूर्व की झारखंड सरकार और केंद्र की सरकार की उपलब्धि को बताएं।
उन्होंने कहा कि झारखंड के गठन भाजपा ने किया, देश की पहली महिला आदिवासी है यह भाजपा की देन है, केंद्र सरकार में 8 से अधिक आदिवासी मंत्री है। यह सब भाजपा की देन है।
भाजपा का विजन गरीब, किसान, युवा, दलित, महिला, बुजुर्गो को आगे लाने का है।
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वर्तमान सरकार बालू, खनिज, जमीन को लूटने का काम कर रही है। अंचल, थाना , जिला में भ्रष्टाचार व्याप्त है। हमारा लक्ष्य सेवा ही समर्पण, सेवा ही संगठन है। जनता तक योजना का लाभ कैसे पहुंचे यह भाजपा कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
वहीं मंच से झारखंड प्रभारी लक्ष्मीनाथ बाजपेई,संगठन महामंत्री कर्मजीत सिंह,कार्यसमिति सदस्य शोभा यादव,केंद्रीय राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी,पूर्व सांसद कड़िया मुंडा,सांसद सुनील सिंह, पीएन सिंह,पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *