गुटखा व तंबाकू के शौकीन युवा हो जाएं सावधान, 13 साल कम हो रही है जिंदगी

झारखंड में 5.1 और बिहार में 7.3 फीसदी युवा करते हैं तंबाकू का सेवन
ग्लोबल यूथ टोबैको सर्वे की रिर्पोट में हुआ खुलासा

रांचीः खैनी, गुटखा व तंबाकू के शौकीन सावधान हो जाएं। इनके सेवन से 13 साल आपकी जिंदगी के कम हो रहे हैं। ग्लोबल यूथ टोबैको सर्वे की रिर्पोट में यह खुलासा हुआ है। रिर्पोट के अनुसार झारखंड में 5.1 फीसदी आबादी तंबाकू का सेवन करती है। वहीं पड़ोसी राज्य बिहार में 7.3 फीसदी आबादी तंबाकू का सेवन करती है। हालांकि तंबाकू सेवन के मामले में दोनों राज्य राष्ट्रीय औसत से कम है। तंबाकू सेवन का राष्ट्रीय औसत 8.5 फीसदी है। देश में सबसे अधिक नॉर्थ ईस्ट के दो राज्य मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में 57.9 फीसदी लोग तंबाकू का सेवन करते हैं। उत्‍तर प्रदेश में 22.9, पश्चिम बंगाल में 7.1 फीसदी लोग तंबाकू का सेवन करते हैं। बिहार में एक और आंकड़ा चौकाने वाला है। सर्वे रिर्पोट के अनुसार बिहार में लड़कों की तुलना में लड़कियां तंबाकू का सेवन ज्यादा करती हैं। बिहार में 13 से 15 साल के आयु वर्ग के 6.6 फीसदी लड़के तंबाकू का सेवन करते हैं। जबकि, लड़कियों के मामले में यह आंकड़ा आठ प्रतिशत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *