आम आदमी से लेकर बुद्धिजीवी तक भाजपा के गलत मनसूबों को जान चुकी है: बैद्यनाथ राम

लातेहार: लातेहार विधानसभा क्षेत्र से झामुमो विधायक बैद्यनाथ राम ने राज्य में ताजा राजनीतिक हालात पर अपनी बात बेबाकी रूप से रखा है। उन्होंने कहा कि यह सब भाजपा के द्वारा उत्पन्न किया गया सीन है। हेमंत सोरेन की गठबंधन सरकार के गठनकाल से ही भाजपा के द्वारा केंद्रीय जांच एजेंसियों के माध्यम से सरकार को डिस्टर्ब किया जा रहा है।

हेमंत सोरेन के द्वारा झारखंड में विकास कार्यों को भाजपा पचा नहीं पा रही है। जनता के बीच लोकप्रिय सरकार की छवि को धूमिल करने के लिए भाजपा लगातार कोशिश कर रही है। जनता भी भाजपा के खराब मनसूबों को जान चुकी है। उन्होंने कहा कि झारखंड के आम आदमी से लेकर बुद्धिजीवी लोग भी भाजपा के गलत मनसूबों को जान चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जनता भी वर्तमान सरकार से खुश है। विपक्षियों को यह सब अच्छा नहीं लग रहा है। इसलिए राज्य सरकार को परेशान करने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना रही है। लेकिन भाजपा इस सरकार को जितना तंग करेगी,सरकार उतना ही अधिक मजबूत होगी। विधायक ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, दोनों को ईडी भाजपा के इशारे पर परेशान कर रही है। वहीं गांडेय सीट से सरफराज अहमद के इस्तीफा की बात पर झामुमो विधायक ने कहा कि जिस प्रकार से भाजपा साजिश कर रही है। वैसी स्थिति में राज्य सरकार ने भी सेफ साइट इजाद कर लिया है। विभिन्न माध्यम से हेमंत सोरेन सरकार को घेरने में लगे हुए हैं। लेकिन भाजपा का यह मनसूबा भी फेल हो जायेगा। गठबंधन के विधायक एकजुट हैं और सीएम हेमंत सोरेन के साथ मजबूती के साथ खड़े हैं। सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। चार साल हम लोगों ने अच्छे ढंग से पूरा किया है और पांचवां साल भी हम लोग बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। राज्य सरकार का विकास कार्य निरंतर चलता रहेगा। आने वाले 2024 के चुनाव में झामुमो मजबूती रूप से उभरकर आएगी और फिर से गठबंधन की सरकार बनेगी। भाजपा को सत्ता में आने के लिए अभी दस- पंद्रह साल प्रतीक्षा करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *