माराशिली पर्वत पर आश्रम बनाने की मांग,बाबा विद्यापति स्मारक समिति ने सांसद संजय सेठ को लिखा पत्र

रांची: नामकुम प्रखंड क्षेत्र के राजाउलहातू स्थित माराशिली पर्वत पर आश्रम बनाने की मांग को लेकर बाबा विद्यापति स्मारक समिति ने सांसद संजय सेठ से की है। इसके लिए समिति के कार्यकारी अध्यक्ष जयंत झा ने पत्र लिखा और दूरभाष पर बात भी किया है। गुरुवार को माराशिली पर्वत पर रहने वाले महंत नागा लाल गिरी जी महाराज कचहरी चौक स्थित बाबा विद्यापति स्मारक समिति कार्यालय में आगमन हुआ था। वहां पर महंत ने बाबा विद्यापति की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना किया। महंत नागा लाल गिरी जी महाराज ने माराशिली पर्वत से सनातन धर्म के जुड़ाव पर बताया। उन्होंने कहा कि यह वही जगह है जिसका जिक्र बाल्मीकि रामायण में महिषासुर वध के बाद राक्षस जिनके सेनापति रक्त बीज एवं माता काली के बीच संग्राम युद्ध हुआ था। जिसका जीता जागता प्रमाण माराशिली पर्वत पर मौजूद है। पौराणिक मान्यता है कि माराशिली पर्वत पर पौराणिक शिव पार्वती मन्दिर में जो श्रद्धालु सच्चे मन से मन्नत मांगते हैं उनकी मन्नत अवश्य पूरी होती है। मराशिली पर्वत की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि पर्वत पर ख़ाली पैर चलने से कही ठंडा और कही गर्म धरातल पर महसूस होता है। उन्होंने कहा कि सनातनियों को माराशिली पर्वत के बारे में जानने की जरूरत है। साथ ही आने वाले पीढ़ियों को भी बताएं ,जिससे कि सनातन धर्म की सही से रक्षा हो सके। उन्होंने कहा कि वे पिछले 15 वर्षों से  माराशिली पर्वत पर हर मौसम में अकेले ही रहते हैं। वहां पर जंगली जानवरों का हमेशा खतरा बना रहता है। वहां पर आश्रम बनाने की जरूरत है। वहीं समिति के कार्यकारी अध्यक्ष जयन्त झा ने दूरभाष पर भाजपा सांसद महोदय संजय सेठ से बात की और सनातन धर्म के रक्षा मे लगे महंत नागा लाल गिरी जी महाराज के लिए आश्रम निर्माण कराने की मांग किया। आज के कार्यक्रम।में मनोज दुबे,  पवन कुमार, अनूप गुप्ता, जयशंकर दुबे  टींकू यादव, रमेश भारती, भानु कच्छप, अशोक पांडेय आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *