महावीर चौक चोरेया में दुर्गा पूजा का आकर्षक पंडाल तैयार

चान्हो: महावीर चौक चोरेया में दुर्गा पूजा समिति की ओर से आकर्षक पंडाल तैयार किया गया है। पंडाल की सुंदर सजावट श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पूजा को लेकर समिति के सदस्यों में खासा उत्साह है। समिति के अध्यक्ष अरविंद सिंह, सचिव विजय कुमार सोनी, कोषाध्यक्ष शुभम गुप्ता, उपाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता तथा उप सचिव सुरेंद्र गुप्ता और विशाल गुप्ता आयोजन की तैयारियों में सक्रिय हैं। समिति की ओर से पूजा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की तैयारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *