सहायक पुलिसकर्मी अपने लंबित मांगों को लेकर आंदोलन करने की तैयारी में..

रांची: झारखंड में करीब 2237 सहायक पुलिस कर्मी अपने वेतन वृद्धि, समायोजन सहित अन्य मांगों को लेकर अगले हफ्ते से आंदोलन करने का मूड बना लिया है। शनिवार को मोरहाबादी स्थित ऑक्सीजन पार्क में प्रेसवार्ता कर सहायक पुलिस कर्मियों ने यह जानकारी दी है।

सहायक पुलिसकर्मी विवेकानंद गुप्ता और अविनाश ने कहा कि हम लोगों ने अपनी मांगों को लेकर इससे पहले दो बार आंदोलन किया है। हर बार सरकार ने मांगें पूरी होने का भरोसा दिलाकर आंदोलन को समाप्त करवाया है। समय बीतने के साथ साथ हम लोगों से किए वादे को भी भूल गई। सहायक पुलिसकर्मी को महीने में मात्र दस हजार रुपए मिलते हैं। इससे घर चलाना बहुत मुश्किल होता है। पिछले दिनों सरकार के मंत्री मिथिलेश ठाकुर और कांग्रेस नेता बंधु तिर्की ने हम लोगों से 60दिनों का समय मांगा था। 60दिन बीतने के बाद भी हम लोगों की मांगों पर कोई विचार नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि 9अगस्त को हम लोगों का एक्सटेंशन समाप्त हो रहा है,उसके पहले हम लोगों का समायोजन किया जाना चाहिए। राज्य सरकार नौ अगस्त तक कोई फैसला नहीं लेती है तो हम लोग इसी मोरहाबादी मैदान में आंदोलन करेंगे।
सहायक पुलिस कर्मियों ने कहा कि हम लोगों राजनीतिकरण के शिकार हो गए हैं। पूर्व की रघुवर ने सरकार के समय में हम लोगों की बहाली हुई थी। वर्तमान सरकार पूर्व की सरकार में लिए गए फैसले को रद्द करने में लगी हुई है। इस अवसर सोनाली हेंब्रम,सुधीर पासवान,रविंद्र कुमार,अखिलेश तिर्की,कृष्ण कुमार ठाकुर सहित कई सहायक पुलिसकर्मी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *