दिल्ली से रांची आते ही सीएम हेमंत सोरेन को मिली खुशखबरी,हाईकोर्ट से राहत

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का दिल्ली दौरा उनके जीवन में खुशियां ले आई है। बुधवार की शाम सीएम हेमंत सोरेन का चौपर जैसे ही बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लैंड किया,उनके लिए खुशी की खबर भी साथ ले आई।
दरअसल, कथित फर्जी जमीन घोटाला मामले में ईडी समन अवहेलना पर हाईकोर्ट में सशरीर उपस्थित होने के मामले में कोर्ट से उन्हे राहत मिल गई है। सुनवाई के दौरान उनके वकील दीपंकर रॉय ने अदालत में पक्ष रखा। सीएम को निचली अदालत में सशरीर उपस्थिति से छूट मिल गई है। अब उन्हें केवल 6 दिसंबर को ट्रायल के दौरान कोर्ट में पेश होना होगा। इसके बाद उनकी उपस्थिति जरूरी नहीं रहेगी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन 28 को राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम के बाद रांची से दिल्ली रवाना हो गए थे, छह दिनों बाद बुधवार को उनकी रांची वापसी हुई है।
वहीं जानकार सूत्रों की मानें तो यह दिल्ली दौरे का कमाल है। झारखंड की फिजा में जो बातें चल रही है उसी का यह परिणाम दिख रहा है। आगे-आगे देखिए मुख्य दृश्य तो अभी शेष है..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *