मुंगेर संसदीय क्षेत्र से ललन की ललकार से अनीता सहमी, तीर के निशाने पर लालटेन

अनूप कुमार सिंह
मुंगेर। मुंगेर संसदीय क्षेत्र में एनडीए बनाम इण्डिया का सीधा मुकाबला है। यह क्षेत्र भूमिहार बहुल्य होने के कारण जेडीयू का बोलबाला दिख रहा है। ललन की ललकार से अनीता देवी आमने सामने नजर आ रही हैं।यूँ तो राजद प्रत्याशी कुमारी अनीता बाहुबली अशोक महतो की पत्नी हैं।जहां एम वाई,यादव व मुस्लिम के साथ इनके पक्ष में कुशवाहा वोट प्रभाव डाल सकता है। इसके पूर्व भी 2019 के चुनाव में जदयू के उम्मीदवार राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के विरोध में कांग्रेस के उम्मीदवार बाहुबली अनन्त सिंह की पत्नी नीलम देवी चुनाव लडी थी। दोनों के बीच कांटे का टक्कर था।
इन्हें भी यादव ,मुस्लिम और, 30 प्रतिशत भूमिहार का मत हासिल था। इसके वावजूद ललन सिंह ने नीलम देवी को 165935 मतों से पराजित किया था। ऐसा लगता है कि इसबार भी लालटेन तीर के निशाने पर है।
गत चुनाव में ललन सिंह को कुल 526760 मत मिले थें।वहीं नीलम देवी को कुल 360825 मत प्राप्त हुए थे। इस बार मतदाताओं की कुल संख्या 2022616 है। जो पिछले चुनाव के तुलना में 0132805 ज्यादा है। इस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुकाबले कोई भी प्रभावी चेहरा नजर नहीं आता है। इस बार राष्ट्रवाद व धर्मवाद ज्यादा प्रभावी दिख रहा है। अयोध्या में श्री राम मन्दिर का निर्माण, धारा 370, तीन तलाक़ व विदेशों से भारत का संबंध ज्यादा प्रभावी है। भ्रष्टाचार मुक्त भारत अभियान भी महत्वपूर्ण मुद्दा है। जदयू के साथ भाजपा, लोक जनशक्ति ( रामविलास ), हम व उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी सामान्य वर्ग, अनुसूचित जाति, एवं पिछड़े वर्ग का समर्थन प्राप्त है। दूसरे तरफ बेरोजगारी ,महंगाई और विकास का मुद्दा जनमत पर अपना प्रभाव डाल रही है। महागठबंधन में राजद के साथ कांग्रेस, वामपंथियों और अन्य का समर्थन मिला हुआ है। जो यादव, मुस्लिम और अन्य धर्मावलंबी को प्रभावित कर रही है। इस संसदीय क्षेत्र में चुनाव 13 . 05.24 को है।
मुगेर संसदीय क्षेत्र में कुल 6 विधानसभा है।जिसमें मतदाताओं की संख्या इस प्रकार है ।, 1. मुंगेर – 3.47 लाख 2. सूर्यगढा – , 2.47 लाख 3. जमालपुर – 3.45 लाख 4. लखीसराय – 3.45 लाख 5. मोकामा – , 2.90 लाख और 6. बाढ – 3.20 लाख है। यह चुनाव जातिवाद बनाम धर्मवाद, विकास बनाम राष्ट्रवाद पर आधारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *