नाराज कांग्रेस के विधायकों ने कहा-24 की लड़ाई जीतने के लिए पुराने चारों मंत्रियों को बदलना जरूरी

रांची: चंपाई मंत्रिमंडल में मंत्री पद नहीं मिलने से नाराज 12 कांग्रेस विधायकों में 9 विधायक शनिवार की देर शाम दिल्ली रवाना हो गए। रविवार को तीन विधायक दिल्ली जायेंगे। नाराज विधायकों को बेरमो विधायक अनूप सिंह कर रहे हैं। महगामा विधायक दीपिका सिंह पाण्डेय,खिजरी विधायक राजेश कच्छप,अंबा प्रसाद,अकेला यादव,पूर्णिमा नीरज सिंह,नमन विक्सल कोंगड़ी,शिल्पी नेहा तिर्की,रामचंद्र सिंह भी मुखर रूप से नए मंत्रिमंडल बदलाव पर नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं।
दिल्ली रवाना होने से पहले बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम लोगों ने तीन महीने पहले भी मंत्रिमंडल में बदलाव की मांग किया था। उस समय सीएलपी लीडर ने हम लोगों को आश्वासन भी दिया था। उसके बाद नए मंत्रिमंडल विस्तार से पहले भी हम लोगों ने अपनी बातों को रखने का काम किया था।
विधायकों ने कहा मंत्रिमंडल में कांग्रेस के चारों पुराने मंत्रियों का बदलाव जरूरी है। झारखंड में कांग्रेस का संगठन मजबूत है और आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा से मुकाबला करने के लिए पुराने चेहरे को बदलना जरूरी है। विधायकों ने कहा कि मंत्री कार्यकर्ता और विधायकों का फोन नहीं उठाते हैं। इससे क्षेत्र के कार्यकताओं में मंत्री के प्रति नाराजगी है। यह कांग्रेस आलाकमान को भी जानकारी है। लेकिन सब कुछ जानकारी होने के बाद भी मंत्रिमंडल विस्तार में बदलाव नहीं करना यह जनता के साथ धोखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *